Breaking News
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
प्रदेशभर में भारी बारिश से जन- जीवन हुआ अस्त- व्यस्त, कहीं बहे पुल, तो कहीं घरों में घुसा पानी 

विद्युत आपूर्ति ठप के चलते बढ़ी मुश्किलें 

भूस्खलन की चपेट में आए मकान के अंदर दबी मां और बेटी 

देहरादून। उत्तरखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गईं। पानी के तेज बहाव के कारण छोटी पुलिया और रास्ते बह गए। घरों और दफ्तरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित है, जिससे मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में भूस्खलन की चपेट में आए एक मकान के अंदर मां और बेटी दब गईं। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने देर रात किसी तरह बाहर भाग कर जान बचाई। एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम तोली गांव पहुंच गई है। वहीं भारी बारिश के चलते भिलंगना ब्लॉक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

तोली गांव के ग्राम प्रधान रमेश जिरवाड़ ने बताया कि रात को दो ढाई बजे क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। इसी दौरान वीरेंद्र लाल का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मकान के पीछे से हुए भूस्खलन में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। घर के अंदर सो रही वीरेंद्र लाल की पत्नी सरिता देवी 36 वर्ष और उसकी बेटी अंकिता 15 साल अंदर मालबे में दब गई है। उन्हें तलाशने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। तिनगढ़ गांव का जूनियर हाई स्कूल भवन भी भूस्खलन से पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। विशन गांव दला गांव को जोड़ने वाला पैदल पुलिया भी बह गई है।

टिहरी के जौनपुर ब्लॉक में 33 केवी का विद्युत सब स्टेशन ठप
टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में भारी मलबा भर गया है। जिससे ट्रांसफार्मर दब गए हैं। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। विद्युत सब स्टेशन परिसर में सड़क का मलबा और पानी घुसा पड़ा हुआ है।

उत्तरकाशी के कई इलाकों में छाए बादल
वर्तमान समय में उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय, चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में हल्की वर्षा हो रही है तथा जनपद के अन्य तहसील क्षेत्रों में बादल छाए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू बताया जा रहा हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू बताया जा रहा है। लम्बगांव मोटर मार्ग आयरखाल के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित होने की सूचना है। वहीं घनसाली-बालगंगा घाटी में विद्युत आपूर्ति ठप है। कई जगह बिजली के पोल बह गए हैं।

पिंडर नदी उफान पर
कर्णप्रयाग में शुक्रवार रात को भारी बारिश हुई, जिससे पिंडर नदी उफान पर है। नारायणबगड़ का पंती कस्बा मलबे से अटा है। पंती में बिजली विभाग के ट्रांसफर और तारों के बंडल मलबे में दब गए हैं और हाईवे तथा पंती-विनायक-हंसकोटी मार्ग बंद है। यहां अतिवृष्टि होने से बारिश के पानी के साथ मलबा आया। कर्णप्रयाग-ग्वालदम-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग नारायणबगड़ के पंती मे बंद है। बीआरओ सड़क खोलने में जुटा है। कर्णप्रयाग मे पिंडर उफान पर है।

हरमनी में हाईवे बंद
हरमनी में हाईवे स्लाइड्स आने से बंद है, इसके अलावा जगह-जगह मलबा आने से रास्ता अवरुद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top