Breaking News
बाजार समिति के नवनिर्मित नाले में मिला बोरा कारोबारी का शव, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की
बाजार समिति के नवनिर्मित नाले में मिला बोरा कारोबारी का शव, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की
नशे के लिए रुपये मांगने पर विवाद, बेटे ने कुदाल से हमला कर पिता की हत्या
नशे के लिए रुपये मांगने पर विवाद, बेटे ने कुदाल से हमला कर पिता की हत्या
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
एम्स बिलासपुर में तीमारदारों का बैग चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 43,340 रुपये और मोबाइल बरामद
एम्स बिलासपुर में तीमारदारों का बैग चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 43,340 रुपये और मोबाइल बरामद
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
ऋषिकेश में गांजा खपाने की फिराक में थे मेरठ के दो तस्कर, महिला समेत गिरफ्तार
ऋषिकेश में गांजा खपाने की फिराक में थे मेरठ के दो तस्कर, महिला समेत गिरफ्तार
इंडिया गठबंधन की जंतर मंतर पर महारैली, बड़ी संख्या में पहुंचे आप पार्टी के बडे़ नेता व कार्यकर्ता 

मात्र एक साल तक ही चलेगी केंद्र सरकार- राम गोपाल यादव

पूरी तरह आप पार्टी के साथ मौजूद समाजवादी पार्टी 

दिल्ली।  जंतर- मंतर पर इंडिया गठबंधन द्वारा आज एक महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा देखने का मिला है। बता दें कि सीएम केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य व अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ इस रैली का आयोजन किया गया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और गिरते स्वास्थ्य को लेकर इंडिया गंठबधन द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और संदीप पाठक मंच पर पहुंचे।

मंच पर समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार मात्र एक साल तक ही चलेगी। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से आप आदमी पार्टी के साथ है।

वहीं शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना उद्धव गुट का डीएनए और इंडिया गठबंधन का डीएनए एक है। गुजरात के जो दो तानाशाह हैं वो सबसे डरपोक हैं। जब हमारी सरकारी आयेगी तो बताएंगे की ईडी और सीबीआई क्या है। यही इन दोनो तानाशाह को भी जेल में डालेगी।

आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगा रही है। आप का आरोप है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में मारना चाहती है। लगातार उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ। तीन जून से सात जून के बीच 34 बार ब्लड प्रेशर गिरा।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा की इससे पहले भी दिल्ली में अरविंद केजीवाल के पक्ष में रैली की गई थी। उसमे भी कहा गया था कि अन्याय किया जा रहा है। भाजपा ने अपने स्वार्थ के लिए सीएम केजरीवाल को जेल में डाल दिया। यूपी ने इस बार भाजपा को हरा कर अपना फैसला समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को जिताया है। भाजपा को यह पता होना चाहिए कि जनता उनके खिलाफ है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कहा कि मैंने चुनाव से पहले एक बात कही थी कि दिल्ली (केंद्र सरकार) के पास कई ऐसे संगठन हैं, जो समय-समय पर नेताओं को परेशान करते हैं, वो संगठन उन्हें न्याय नहीं मिलने देते… अगर हम सत्ता में आए तो हम ऐसे संगठनों को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। हमारे लोकतंत्र में किसी पर झूठा आरोप नहीं लग सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top