Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
एसजीआरआरयू में चरखे पर सूत कातकर बापू के विचारों को किया आत्मसात

खादी ग्रामोद्योग द्वारा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में छात्र-छात्राओं ने चरखे पर सूत कातकर प्रशिक्षण लिया और गांधी जी के विचारों को आत्मसात किया। कार्यक्रम में खादी की उपयोगिता एवम् महत्ता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के हिंदी विभाग द्वारा राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के  संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी विभागों के विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में निबंध विषय राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ही प्रदान किये गये।  प्रतियोगिता में महिला  सशक्तिकरण , आधुनिक युग और खादी फैशन के रुप में,  नया भारत और नई खादी, अन्तरिक्ष में भारत, जैसे विषयों पर छात्र-छात्राओं ने रोचक निबन्ध लिखे। साथ ही छात्रों को चरखे पर सूत कातने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान की संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ गीता रावत  ने गांधी और खादी पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार से बिजेन्द्र कुमार, सतेन्द्र सिंह भण्डारी, नरेश कुमार, एम टी एस के साथ ही डॉ मनीषा मैदुली, प्रो गीता रावत, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ कल्पना थपलियाल, अंजलि, प्रो आशीष कुलश्रेष्ठ, प्रो प्रीति तिवारी के साथ ही सभी विभागों के विभागाध्यक्ष शिक्षकगण समेत सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top