Breaking News
‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज
‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज
बिजली मीटर को लेकर विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार
बिजली मीटर को लेकर विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार
वाराणसी में किशोरी के अपहरण और सौदेबाजी का खुलासा, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी में किशोरी के अपहरण और सौदेबाजी का खुलासा, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल
गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल
खिर्सू में जनसेवा शिविर: 21 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
खिर्सू में जनसेवा शिविर: 21 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
सोशल मीडिया पर शिकायत का त्वरित संज्ञान: प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर चला नैनीझील में बृहद सफाई अभियान
सोशल मीडिया पर शिकायत का त्वरित संज्ञान: प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर चला नैनीझील में बृहद सफाई अभियान
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
चार शस्त्र लाइसेंस निरस्त, चार मामलों में कार्रवाई समाप्त; कानून व्यवस्था से समझौता नहीं : जिलाधिकारी
चार शस्त्र लाइसेंस निरस्त, चार मामलों में कार्रवाई समाप्त; कानून व्यवस्था से समझौता नहीं : जिलाधिकारी
मसूरी होमस्टे में महिला की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार
मसूरी होमस्टे में महिला की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार
पुंछ और राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के दो जिलों पुंछ और राजौरी में शनिवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। सुरक्षा बलों ने दोनों जिलों में बड़े पैमाने पर अभियान जारी रखा है। वहीं, बीएसएफ के जवानों ने शनिवार को अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, इसमें एक आतंकवादी मारा गया। बफलियाज इलाके में तीन लोगों की रहस्यमय मौत के बाद पुंछ और राजौरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं। यहां पर आतंकवादियों ने गुरुवार को सेना के दो वाहनों को निशाना बनाया था। बफलियाज इलाके के डेरा की गली में गुरुवार को सेना की जिप्सी और ट्रक पर हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे और दो घायल हुए थे।

कथित तौर पर आतंकवादी शहीद सैनिकों के सर्विस हथियार लेकर भाग गए। सुरक्षाबलों ने पुंछ और राजौरी जिलों के घने जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया, जहां कथित तौर पर 30 आतंकवादियों का एक समूह छिपा हुआ है। बफलियाज क्षेत्र के टोपा पीर गांव के तीन स्थानीय लोगों की पहचान मोहम्मद शौकत (27), शब्बीर अहमद (32) और सफीर हुसैन (43) के रूप में हुई है, जो शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए।

वरिष्ठ पुलिस और सेना अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त तैनाती भेज दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट को निलंबित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मारे गए तीनों लोगों को सेना उठा ले गई है। तीनों लोगों की मौत के कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, पुंछ और राजौरी दोनों जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलने के बावजूद, सुरक्षाबल अभी तक छिपे आतंकवादियों का पता लगाने में सफल नहीं हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top