Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
फाउंडेशन लगाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान

बेदाग और डल चेहरे से हर कोई परेशान रहता है. इससे बचने और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में खासकर लड़कियां अपने चेहरे को चमकदार बनाने के लिए कई मेकअप प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है।

फाउंडेशन का इस्तेमाल
अगर मेकअप प्रोडक्ट का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाए, तो चेहरे पर समस्या हो सकती है. अगर आप भी अपने चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करती है, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे फाउंडेशन लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. आइए जानते हैं उन बातों के बारे में।

इन बातों का रखे ध्यान
फाउंडेशन लगाते वक्त सबसे ज्यादा जरूरी होता है, सही शेड का चुनाव करना अगर आप गलत शेड का इस्तेमाल करती हैं, तो आपका चेहरा और ज्यादा डल दिखने लगेगा. इसलिए अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से फाउंडेशन का चयन करें. इसके लिए आप लाइट में अपनी जॉलाइन पर अलग अलग शेड्स लगाकर टेस्ट करें।

मेकअप करने से पहले चेहरे पर लगाएं ये
जब भी आप अपने चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, तो मेकअप करने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर और प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करें, नहीं तो इससे त्वचा संबंधित समस्या हो सकती है. इसके अलावा जब भी आप फाउंडेशन को चेहरे पर लगाएं, तो स्पंज, ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर का चुनाव आपकी त्वचा के प्रकार और फाउंडेशन के हिसाब से करें।

सही ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें
आप अपनी त्वचा के आधार पर इन ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकती है. जैसे अगर आपकी त्वचा सूखी है, तो आप नम स्पंज या ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें. वहीं तैलीय त्वचा है, तो आपको सिंथेटिक ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप पाउडर फाउंडेशन का इस्तेमाल कर रही है, तो ब्रश का इस्तेमाल करें।

गर्दन और कानों तक भी लगाएं फाउंडेशन
फाउंडेशन को हमेशा छोटे-छोटे डॉट्स में लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. गर्दन और कानों तक भी फाउंडेशन लगाना न भूलें और ध्यान रहे हमेशा फाउंडेशन का इस्तेमाल कम मात्रा में ही करें, ज्यादा मात्रा में करने से त्वचा डल दिखने लगती हैं।

सेटिंग पाउडर का भी करें इस्तेमाल
फाउंडेशन को सेटिंग पाउडर से सेट करना ना भूलें इससे यह टिकाऊ बनेगा और ऑयल-फ्री रहेगा. आप इन सभी टिप्स को फॉलो करने के बाद ही अपने चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, नहीं तो इससे आपका चेहरा और ज्यादा डल दिखने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top