Breaking News
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
भोजपुर में मां-बेटे की दोहरी हत्या से सनसनी, बड़े बेटे और बहू हिरासत में; संपत्ति विवाद की आशंका
भोजपुर में मां-बेटे की दोहरी हत्या से सनसनी, बड़े बेटे और बहू हिरासत में; संपत्ति विवाद की आशंका
बाराबंकी में पति ने पत्नी की हत्या कर घर में बंद किया शव, ससुर को फोन पर दी वारदात की जानकारी देकर फरार
बाराबंकी में पति ने पत्नी की हत्या कर घर में बंद किया शव, ससुर को फोन पर दी वारदात की जानकारी देकर फरार
देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव
त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव
ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद
ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित 

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बुधवार को कोटद्वार के नगर निगम स्थित सभागार में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवम् क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने समारोह में 119 स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित कर उन्हें आर्थिक सहायता के चेक वितरण किए।

समारोह में, विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा, “स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ने न केवल अपने परिवारों की स्थिति को बेहतर बनाया है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि समाज में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही हैं।”

खण्डूडी ने कहा, “हमारी प्रदेश की महिलाएं आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं। ‘स्वयं सहायता समूहों’ के माध्यम से उन्होंने न केवल अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि समाज में भी एक नई दिशा प्रदान की है।”उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखंड सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जो उन्हें समाज में मजबूत भूमिका निभाने में सक्षम बना रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता, शिक्षा और स्वावलंबन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान, महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और इस समर्थन के लिए विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता के माध्यम से उन्हें व्यवसाय शुरू करने और अपनी आजीविका को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलेगी। यह वितरण कार्यक्रम महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने और उन्हें समाज में अपने योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

समारोह की समाप्ति पर, विधानसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि इन समूहों की सफलता अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर रावत , मण्डल अध्यक्ष पंकज भाटिया , हरि सिंह पुंडीर , प्रेमा खंतवाल , मानेश्वरी बिष्ट , आशा , रजनी बिष्ट , पार्षद कमल नेगी ,मनीष भट्ट , सौरव नौडियाल , राजेंद्र बिष्ट , ज्योति सिंह ,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top