Breaking News
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
नर्सिंग काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार रामकुमार शर्मा पर लगे आरोपों की होगी जांच, शासन ने किया समिति का गठित

पैरामेडिकल/नर्सिंग स्कूलों/कॉलेजों की सीट बढ़ाने एवं नये कॉलेज खोलने के लिए पैसे मांगने का है आरोप

कांग्रेस नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने भी की थी चुनावी रैली में भाग लेने की शिकायत

देहरादून। रामकुमार शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, राजकीय नर्सिंग कॉलेज, चम्पावत, पूर्व रजिस्ट्रार, उत्तराखण्ड नर्सिंग काउंसिल एवं पूर्व प्राचार्य, स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग पर लगे आरोपों की जांच के लिए शासन ने समिति गठित की है। समिति को एक सप्ताह के भीतर आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया।

एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमचंद्र की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति आरोपों की जांच करेगी। अपर सचिव डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने जांच समिति गठित करने के आदेश जारी किए।

समिति में संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत मोहन जौहरी, संयुक्त निर्देशक डॉ. महेंद्र कुमार पंत, उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार मनीषा ध्यानी को सदस्य बनाया गया। एसोसिएट प्रोफेसर रामकुमार शर्मा पर आरोप है कि नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रार के पद पर रहते हुए पैरामेडिकल, नर्सिंग स्कूल, कॉलेजों में सीट बढ़ाने और मान्यता दिलाने के लिए धनराशि मांगी। इन शिकायतों की जांच के लिए शासन ने समिति गठित की है।

वहीं इसके अलावा राजस्थान राजकुमार शर्मा पर विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वहां एक राजनैतिक कार्यक्रम में नजर आने की शिकायत पर उनके खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कारवाई के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस की शिकायत पर सीईओ कार्यालय ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने 22 नवंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को शिकायती पत्र सौंपते हुए, चम्पावत नर्सिंग कॉलेज के प्रोफेसर रामकुमार शर्मा पर राजस्थान में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान राजनैतिक कार्यक्रम में भाग लेने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव प्रचार में गए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ शर्मा की तस्वीर भी जारी करते हुए, इसे कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के खिलाफ करार देते हुए, कार्यवाई की मांग की थी। अब इसी शिकायत के आधार पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने निदेशक चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखकर अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि राजकुमार शर्मा का आचरण सरकारी सेवक के नियमों के खिलाफ है, उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाए।

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बताया कि 22 नवंबर 2023 को जनपद चंपावत के राजकीय नर्सिंग कॉलेज में कार्यरत सह प्राध्यापक (एसोसिएट प्रोफेसर) रामकुमार शर्मा द्वारा राजस्थान में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किए जाने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ,उत्तराखंड निर्वाचन आयोग और राजस्थान निर्वाचन आयोग को साक्ष्य और सबूतो के साथ शिकायती पत्र प्रेषित गया था। इसके प्रत्युत्तर में मुख्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा 3 दिसंबर 2023 को निदेशक चिकित्सा शिक्षा को जांच के आदेश दिए गए थे ।

इसी कड़ी में 6 दिसंबर 2023 को संयुक्त निदेशक डॉ एच के बंधु द्वारा रामकुमार शर्मा को स्पष्टीकरण देने और आख्या देने हेतु पत्र लिखा गया। राम कुमार शर्मा द्वारा 9 दिसंबर 2023 को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को आख्या प्रेषित की गई। प्रकरण का फॉलोअप करने के पश्चात पता चला है कि 18 दिसंबर 2023 को डॉ आशुतोष सायना, निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय द्वारा विभाग को राम कुमार शर्मा पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top