Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
रुड़की में हुआ दर्दनाक हादसा- ईंट के भट्ठे की दीवार गिरने से छह श्रमिकों की मौत

सात श्रमिक हुए घायल

अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया भर्ती 

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ईंट के भट्ठे की दीवार गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में सुबह के समय ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों को पकाने के लिए उनकी दीवार बना रहे पांच श्रमिकों की दीवार के गिरने से मौत हो गई, जबकि सात श्रमिक घायल हो गए। बता दें कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, एसपी देहात समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। लहबोली गांव में सवानी ब्रिक फील्ड है। यहां पर करीब सौ से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। इस समय भट्टे पर कच्ची ईंटों की भराई का काम चल रहा है। घोड़ा बुग्गी से श्रमिक ईंटों को भट्ठे के अंदर ले जाकर उनकी दीवार बना रहे थे।

इसी बीच कच्ची ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक ईटों के नीचे दब गए। पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आनन-फानन में अन्य श्रमिक मौके की ओर दौड़ पड़े। जेसीबी एवं हाथों से ईंटों को हटाकर निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान मुकुल निवासी उदलहेड़ी थाना मंगलौर, साबिर निवासी मिमनाला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, अंकित निवासी उदलहेड़ी, बाबूराम निवासी लहबोली थाना मंगलौर एवं जग्गी निवासी ग्राम पिनना जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा आशु, समीर समेत पांच लोग घायल हो गए है। सूचना पाकर विधायक मोहम्मद शहजाद, एसपी देहात एसके सिंह, एसडीएम विजयनाथ शुक्ला आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top