Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
पौड़ी में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
पौड़ी में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
जम्मू-कश्मीर- कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो, जानें संकल्प पत्र में क्या है खास

जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणापत्र का नाम ‘अब बदलेगा हालात’ रखा गया है। कांग्रेस ने इसमें कश्मीरी पंडितों की पुनर्वास योजना से लेकर महिला सम्मान, युवाओं के रोजगार, और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी है।

कांग्रेस ने मेनिफेस्टो पढ़ते हुए पवन खेड़ा ने कहा, “पिछले 10 सालों से कश्मीर के हालात ऐसे हैं कि यहां का दिल घायल हो चुका है। अब वक्त आ गया है कि इन जख्मों पर मरहम लगाया जाए।”

कांग्रेस की गारंटी और घोषणाएँ:
स्टेटहुड का हक: कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है, तो सबसे पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा फिर से दिलाया जाएगा।
कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की योजना के तहत कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास किया जाएगा।
पिछड़े वर्गों को हक: ओबीसी को संविधान के तहत पूर्ण अधिकार दिए जाएंगे।
महिला सम्मान: परिवार की मुखिया महिला को हर महीने ₹3000 दिए जाएंगे और स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
रोजगार: कांग्रेस एक लाख खाली नौकरियों को भरने का वादा करती है।
स्वास्थ्य सेवाएँ: प्रत्येक परिवार को ₹25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। हर तहसील में मोबाइल क्लीनिक और हर जिले में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोले जाएंगे।
राशन: प्रत्येक परिवार को हर महीने 11 किलो राशन मिलेगा।
कश्मीर के जख्मों पर मरहम लगाने का समय

पवन खेड़ा ने कहा, “यह घोषणापत्र सिर्फ कागज का पुलिंदा नहीं है, बल्कि यह हमारी गारंटी है। अब समय आ गया है कि कश्मीर के लोगों की आवाज़ सुनी जाए और उनके अधिकारों को पूरा किया जाए।”

कांग्रेस का यह मेनिफेस्टो आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की प्रमुख नीतियों और दृष्टिकोण को प्रस्तुत करता है, जिसमें जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का वादा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top