Breaking News
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
टूथब्रश से भी बीमार पड़ सकते हैं आप, जान लीजिए कैसे रख सकते हैं इसे साफ

आपका टूथब्रथ भी आपको बीमार बना सकता है. दरअसल, जिस टूथब्रश से हम अपने दांतों को साफ करते हैं. जब उसका इस्तेमाल कई-कई महीनों तक करते हैं तो वह नुकसानदायक बन जाता है। इस टूथब्रश पर 1.2 मिलियन से ज्यादा बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि, करीब 70 प्रतिशत टूथब्रश पर ये बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा पैदा कर सकते हैं, इसलिए टूथब्रश को ठीक से स्टोर और उसकी साफ-सफाई सही तरीके से करनी चाहिए।

एक रिसर्च के मुताबिक, टूथब्रश में एस्चेरिचिया कोली अर्थात ई.कोली बैक्टीरिया हो सकते हैं, जिससे उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे स्टेफिलोकोसी बैक्टीरिया का जोखिम भी हो सकता है, जो स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टूथब्रश को हर तीन महीने में बदल लेना चाहिए. इतने समय में उसके ब्रिसल्स खराब या उसके आकार में बदलाव आ सकते हैं. इसी समय बैक्टीरिया टूथब्रश के ब्रिसल्स में आ सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से ठीक हुए हैं तो तुरंत अपना ब्रथ बदल लेना चाहिए।

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि जाइंट फैमिली में जब ज्यादा लोग एक ही बाथरूम यूज करते हैं तो कुछ लोग अक्सर फ्लश का ढक्कन बंद किए बिना ही फ्लश चला देते हैं. ऐसे में फ्लश के गंदे पानी की बूंदें बाथरूम में मौजूद हवा में घुल जाती हैं. इन बूंदों में मौजूद बैक्टीरिया बाथरूम में मौजूद टूथब्रश को संक्रमित कर सकती हैं. जिससे आप गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

टूथब्रश को बैक्टीरिया से कैसे बचाएं

हर तीन महीने में टूथब्रथ बदल लें।
ब्रश करने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह धोएं।
ब्रिसल्स खराब होने के बाद टूथब्रथ का इस्तेमाल न करें।
ब्रश को शौचालय से दूर रखें।
टूथब्रश को बेड-सोफे पर न रखें।
अपने ब्रश को किसी और के टूथब्रश के साथ न रखें।
ट्रैवल के दौरान ब्रश कवर करके ही रखें।
परिवार में कोई बीमार है तो उसका टूथब्रथ अलग रखें।

टूथब्रश को कैसे साफ करें
1. टूथब्रश को नियमित साफ करना चाहिए, क्योंकि उसके ब्रिसल्स में गंदगी छिपी रहती है।
2. टूथब्रश को इस्तेमाल करने से पहले और बाद में नॉर्मल या गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोएं।
3. टूथब्रश से बैक्टीरिया का सफाया करने के लिए एल्कोहल युक्त माउथवॉश या सिरका से साफ कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top