Breaking News
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
मायावती का राहुल गांधी पर हमला- कांग्रेस की आरक्षण नीति को बताया दोगला

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। आरक्षण के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। मायावती ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण नीति को “दोगली और छल कपट की” करार दिया।

मायावती ने कहा कांग्रेस की आरक्षण नीति स्पष्ट नहीं
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कांग्रेस और राहुल गांधी की एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण नीति स्पष्ट नहीं है, बल्कि यह छल कपट से भरी हुई है। देश में वोट पाने के लिए आरक्षण का समर्थन करने और इसे 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाने की बात करने वाली कांग्रेस, विदेश में जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करती है।”

जातीय जनगणना पर उठाए सवाल
मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने ओबीसी आरक्षण लागू करने वाली मंडल कमीशन रिपोर्ट पर सही से काम नहीं किया। इसके अलावा, बीएसपी के संघर्ष के बाद एससी/एसटी के पदोन्नति में आरक्षण के लिए संसद में लाए गए संविधान संशोधन बिल को भी कांग्रेस ने पास नहीं होने दिया।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए जातीय जनगणना नहीं कराई और अब विपक्ष में आकर इसके लिए आवाज उठा रही है, जिसे उन्होंने “ढोंग” करार दिया।

जातिवाद का आरोप
मायावती ने कांग्रेस पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने बुरे दिनों में दलित नेताओं को मुख्यमंत्री या प्रमुख पदों पर रखती है, लेकिन जब अच्छे दिन आते हैं, तो उन पदों पर जातिवादी लोगों को ही बैठाया जाता है। उन्होंने हरियाणा की हालिया स्थिति का उदाहरण देते हुए इसे कांग्रेस की जातिवादी राजनीति का हिस्सा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top