Breaking News
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
दिव्यांगजनों को मिली कानूनी संरक्षकता की राह, 12 मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय
दिव्यांगजनों को मिली कानूनी संरक्षकता की राह, 12 मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
प्रदेश में हुए साइबर हमले के बाद से राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पड़ी ठप 

पुराने तरीके से रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी में जुटा आयोग 

आठ दिन से बंद पड़ी है वेबसाइट 

देहरादून।  प्रदेश में हुए साइबर हमले के बाद से राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ठप है। आईटीडीए के विशेषज्ञ लगातार इसे सुचारू करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। उधर, युवाओं के भविष्य को देखते हुए आयोग अब पुराने तरीके से समाचारपत्रों में रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी में है।

राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर नई भर्तियों के विज्ञापन, परीक्षाओं के परिणाम, एडमिट कार्ड से लेकर सिलेबस तक सब कुछ जानकारी उपलब्ध होती है। साइबर हमले के बाद से यह वेबसाइट बंद है। इसका बैकअप आईटीडीए के पास से लिया गया था जो माकोप रैनसमवेयर हमले में इंक्रिप्ट हो गया था। इसके चलते आठ दिन से वेबसाइट बंद पड़ी हुई है।

बेरोजगार युवा लगातार वेबसाइट चलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि वह आईटीडीए से लगातार संपर्क में हैं। उनके विशेषज्ञ वेबसाइट चलाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया, जब तक वेबसाइट शुरू नहीं होगी तब तक कुछ भर्तियों के रिजल्ट वह समाचार पत्रों में जारी करेंगे।

जैसे ही वेबसाइट सुचारू होगी, वैसे ही नई भर्ती के विज्ञापन, इसी महीने होने वाली समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड व अन्य कामकाज पूरे करेंगे। उधर, आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल का कहना है कि वेबसाइट में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रहीं थीं। जल्द ही वेबसाइट को सुचारू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top