Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पर्यटकों के लिए खोला गया कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन

30 जून को बंद हुआ था बिजरानी जोन

30 जिप्सियो में सवार होकर पर्यटक गए जंगल सफारी के लिए 

नैनीताल। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन आज सुबह पर्यटकों के लिए खोला गया। विधायक और कॉर्बेट उपनिदेशक ने विधि विधान से गेट का शुभारंभ कर और हरी झंडी दिखाकर जिप्सी में सवार पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया।

मानसून सीजन के चलते 30 जून को बंद हुआ कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन मंगलवार की सुबह 6 बजे पर्यटकों के लिए खोल दिया। सुबह की पाली में 30 जिप्सियो में सवार होकर पर्यटक जंगल सफारी के लिए गए। इससे पहले रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने पूजा अर्चना करने के बाद विधि विधान से बिजरानी जोन के आमडंडा गेट को शुरू किया।

पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया सुबह की पाली में 30 जिप्सी में सवार होकर पर्यटक जंगल सफारी को गए हैं। जंगल सफारी करने आए पर्यटक उत्साहित नजर आए। पार्क वार्डन के अनुसार जोन की एडवांस बुकिंग एक माह तक के लिए फुल है। पर्यटक इस दौरान जंगल की जैव विविधता के साथ ही वन्यजीवों के दर्शन करेंगे। इस दौरान बिजरानी जोन के रेंजर भानु प्रकाश हरबोला सहित वन कर्मियों और पर्यटन कारोबारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top