Breaking News
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को दिया नए साल का तोहफा

एफडी पर ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने तत्काल प्रभाव से कुछ सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरें 0.5 प्रतिशत तक बढ़ा दी हैं। बैंक ने सात दिन से 45 दिन के बीच मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर तीन फीसदी से बढ़ाकर 3.50 फीसदी कर दी है जबकि 46 दिन से 179 दिन की अवधि के लिए 4.50 फीसदी से बढ़ाकर 4.75 फीसदी कर दी है।

बैंक ने 180 दिन से 210 दिन की अवधि पर ब्याज दर 5.25 फीसदी से बढ़ाकर 5.75 फीसदी कर दी है। 211 दिन से लेकर एक साल से कम अवधि की मैच्योरिटी वाली एफडी पर ब्याज दर 5.75 फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी कर दी गई है। तीन साल से पांच साल के बीच मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर 6.50 फीसदी से बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दी गई है। अन्य अवधियों के लिए दरों को अपरिवर्तित रखा गया है।
अमृत कलश विशिष्ट अवधि योजना के मामले में ‘400 दिन’ की जमा पर ब्याज दर पर 7.10 प्रतिशत होगी जो 12 अप्रैल 2023 से लागू होगी। इसमें वरिष्ठ नागरिक 7.60 प्रतिशत की ब्याज दर के लिए पात्र हैं। यह योजना 31 मार्च 2024 तक वैध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top