Breaking News
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
बेटी की बीमारी को बताया जादू-टोने का असर, देवरानी की गला घोंटकर कर दी हत्या
बेटी की बीमारी को बताया जादू-टोने का असर, देवरानी की गला घोंटकर कर दी हत्या
थाने के पास SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी, दो लैपटॉप और 17 हजार रुपये ले गए चोर
थाने के पास SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी, दो लैपटॉप और 17 हजार रुपये ले गए चोर
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
आभूषण दुकानदार को गोली मारकर लूट, तीन बदमाश अपाचे से फरार; पुलिस ने तेज की जांच
आभूषण दुकानदार को गोली मारकर लूट, तीन बदमाश अपाचे से फरार; पुलिस ने तेज की जांच
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
शादी के नाम पर ठगी-लूट का आरोप, बरवाअड्डा पुलिस ने 10 को दबोचा; 3 महिलाएं भी शामिल
शादी के नाम पर ठगी-लूट का आरोप, बरवाअड्डा पुलिस ने 10 को दबोचा; 3 महिलाएं भी शामिल
केदार सभा ने फिर जताया सीएम धामी का आभार

देवस्थानम एक्ट को खत्म किये जाने और 31 जुलाई की दैवीय आपदा के त्वरित प्रबंधन को लेकर सीएम धामी की करी प्रशंसा

देहरादून।  केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के बीच केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने देवस्थानम विधेयक को खत्म किये जाने और बीते 31 जुलाई को केदारनाथ में आई दैवीय आपदा के त्वरित प्रबंधन के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है। उनका कहना है कि देवस्थानम एक्ट को समाप्त करके मुख्यमंत्री धामी ने तीर्थ पुरोहित समाज, मंदिर के हक हकूक धारियों और केदारघाटी के निवासियों की भावना का सम्मान किया, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।

सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए केदार सभा के अध्यक्ष तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भगवान केदारनाथ के अनन्य भक्त हैं। जब भी केदार घाटी के लोगों ने उनसे अपने अधिकारों को लेकर गुहार लगाई है तब तब उन्होंने हमारी भावनाओं का सम्मान किया है।

देवस्थानम एक्ट लाए जाने से मंदिर के तीर्थ पुरोहित व अन्य सभी हक-हकूकधारियों को केदारनाथ धाम में अपने हितों की रक्षा को लेकर संशय पैदा हो गया था। जब इसका संगठित विरोध किया गया तो मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा दिल दिखाते हुए एक्ट को विधिवत रूप से समाप्त कराया। इसके अलावा, बीते 31 जुलाई को दो स्थानों पर बादल फटने से जब केदारनाथ धाम की यात्रा बाधित हो गई थी तो मुख्यमंत्री ने पूरा सरकारी सिस्टम झोंककर महज 15 दिन में पैदल यात्रा को शुरू करवाया। इसके लिए हम मुख्यमंत्री धामी का आभार प्रकट करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top