Breaking News
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
एसजीआरआर कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र पीयूष पंत का एनडीए में चयन

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र पीयूष पंत का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में हुआ है। पीयूष पंत ने वर्ष 2023 में 12वीं की परीक्षा श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग से 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। पीयूष की उपलब्धि पर स्कूल व कर्णप्रयाग के बच्चों में हर्ष का माहौल है। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने पीयूष पंत को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य बुद्धि बल्लभ डोभाल ने जानकारी दी कि पीयूष पंत एक अनुशासित और मेधावी छात्र रहे हैं। ऐसे छात्र स्कूल के सभी बच्चों के रोल माॅडल के रूप में प्रेरणा स्वरूप बनते हैं। पीयूष के पिता विनोद पंत किसान थे जिनका वर्ष 2013 में निधन हो गया था।

पीयूष की माता बीना देवी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग में ही आया (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) हैं। पीयूष की एक बहन का हाल ही में आईटीबीपी में और दूसरी बहन का बीएसएफ में चयन हुआ है। माता बीना देवी बच्चों की सफलता पर गद्गद् हैं और कहती हैं कि श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग प्रबन्धन से उनके बच्चों को हमेशा सहयोग मिला है। अब उनके सभी बच्चे देशसेवा में सजग प्रहरी के रूप में अपना सर्वोच्च योगदान देकर अपने गुरुजनों और परिजनों का सदैव मान बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top