Breaking News
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
खेल मंत्री रेखा आर्या नें बॉक्सिंग मे गोल्ड जीतने पर विजेताओं को दी बधाई, बताया ऐतहासिक

देवभूमि के लिए यह गौरव का क्षण – रेखा आर्या

राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार टॉप टेन में पंहुचा उत्तराखंड

उत्तराखंड नें एक ही दिन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों की टीम को पछाड़ा

बॉक्सिंग में तीन गोल्ड समेत पांच मेडल जीतकर जमाई धाक

देहरादून। बॉक्सिंग मुकाबलो में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड समेत कुछ 5 मेडल कब्जाए। राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार प्रदेश की टीम के टॉप 10 में पहुंचने को खेल मंत्री रेखा आर्या ने ऐतिहासिक पल बताया है। बॉक्सिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेश के लिए निवेदिता कार्की, कपिल पोखरिया और नरेंद्र ने गोल्ड मेडल जीते हैं। इनके अलावा काजल और हिमांशु सोलंकी ने सिल्वर मेडल हासिल किए। एक ही दिन में तीन गोल्ड मेडल जीत कर उत्तराखंड ने पदक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। उत्तराखंड एक ही दिन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों की टीम को पछाड कर टॉप 10 में पहुंच गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने देवभूमि को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को खेल भूमि बनाने का जो सपना हमने देखा है, खिलाड़ी उसे पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं।

खेल मंत्री ने आशा जताई कि आगे होने वाली एथलेटिक्स व अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी बड़ी संख्या में पदक जीतेंगे। पदक तालिका में हमारी स्थिति और बेहतर होगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब तक उत्तराखंड का सबसे अच्छा प्रदर्शन गोवा में रहा था, जहां 03 गोल्ड समेत हमने कुल 24 मेडल जीते थे। लेकिन इस बार हम अब तक लगभग इसके दोगुनी पदक जीत चुके हैं जबकि अभी आधे खेल ही हुए हैं। खास बात यह है कि इन राष्ट्रीय खेलों ने उत्तराखंड को बॉक्सिंग, वुशु और ताइक्वांडो में एक बड़ी ताकत के तौर पर स्थापित कर दिया है।

कब कैसा रहा प्रदर्शन

गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 24 मेडल जीते थे. इनमें 3 गोल्ड, 6 सिल्वर, और 14 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल थे. इस तरह, अंक तालिका में उत्तराखंड 25वें स्थान पर रहा था।

* साल 2022 में गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 18 मेडल जीते थे।

* साल 2014 में केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 19 मेडल जीते थे।

* साल 2011 में रांची में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 13 मेडल जीते थे।

* साल 2007 में गुवाहाटी में आयोजित 33वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 13 मेडल जीते थे।

* साल 2002 में हैदराबाद में आयोजित 32वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 10 मेडल जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top