Breaking News
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
अंकिता मर्डर केस- वीआईपी के सवाल पर कांग्रेस उतरी सड़क पर

भाजपा विधायक, वीआईपी पदाधिकारी व एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम  ने सौंपा

देहरादून। अंकिता भंडारी मर्डर केस में एक भाजपा नेता का कथित वीआईपी के तौर पर नाम उछलने के बाद कांग्रेस ने भाजपा की घेराबन्दी शुरू कर दी है। इस मुद्दे पर न्याय यात्रा निकालने से पूर्व कांग्रेस ने दून में धरना प्रदर्शन किया। अंकिता भंडारी के माता पिता द्वारा अंकिता की हत्या के मामले में वीआईपी के के नाम की पहचान करने के बावजूद सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न करने तथा रिसोर्ट पर तत्काल जेसीबी चलाने वाले लोगों पर भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया ।

जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि सरकार मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। अंकिता के माता पिता के आरोपों के अनुसार संघ से जुड़े भाजपा पदाधिकारी को जांच की जद में लाया गया और न ही सबूतों को नष्ट करने के लिए तत्काल रिसॉर्ट पर जेसीबी चलाने का आदेश देने वाली विधायक रेणु बिष्ट और एसडीएम प्रमोद कुमार पर ही कोई कार्रवाई हुई।

ज्ञापन में कहा गया कि जांच में जिस वीआईपी का नाम आ रहा है वो आरएसएस और भाजपा का वरिष्ठ नेता है। ऐसे में धामी सरकार के पास इस मामले की जांच का नैतिक साहस ही नहीं है। जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की देखरेख में करवाई जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत ने कहा कि भाजपा लोगों की धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर चुनाव जीतती हैं और अगले पांच साल निरंकुश राज करती है। फिर से जब चुनाव आते हैं तो धार्मिक मुद्दे छेड़ कर लोगों में घृणा और द्वेष पैदा कर के राजनीतिक रोटियां सेकती है।

इस आड़ में अंकिता को न्याय, भूकानून जैसे अहम मुद्दे गौण हो जाते हैं। अब लोग भाजपा का असली चरित्र समझ चुके हैं और भाजपा की ये काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ने वाली। कांग्रेस इस मुद्दे को उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल ,महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला थापा ,मंजू त्रिपाठी, जगदीश धीमान ,अनूप कपूर, अभिषेक तिवारी ,सलमान ,वीरेंद्र पवार ,भूपेंद्र नेगी , अनिल शर्मा ,वकार अहमद ,मोहम्मद दानिश ,राहुल तलवार ,अमनदीप सिंह ,सुनील ,राजेश पुंडीर ,मरगूब आलम ,मुकीम अहमद ,रिपु दमन ,आदर्श शुद ,मुकेश रेगमी ,शहजाद अंसारी ,हेमंत उप्रेती ,अवधेश कथेरिया .परवीन कश्यप ,शकील ,रामबाबू ,मनीष गर्ग ,प्रवीण भारद्वाज ,मुस्लिम अंसारी ,मोहम्मद इस्लाम ,मोहम्मद वसीम , मोहम्मद फैजल ,गोपाल दास ,चुन्नीलाल ,मुंशी राम ,नवीन कुमार ,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top