Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
व्हाट्सएप में जल्द आएगा नया फीचर, अब इमोजी ही नहीं, स्टिकर से भी दे सकेंगे रिएक्शन

नई दिल्ली मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप यूजर्स के चैटिंग अनुभव को और भी इंटरैक्टिव बनाने की दिशा में लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। दिसंबर 2024 में इमोजी रिएक्शन फीचर पेश करने के बाद अब व्हाट्सएप एक और दिलचस्प फीचर लाने की तैयारी में है। व्हाट्सएप अब ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स किसी मैसेज पर स्टिकर के जरिए भी प्रतिक्रिया दे सकेंगे। अभी तक यूजर्स केवल इमोजी का उपयोग करके मैसेज पर रिएक्ट कर सकते थे, लेकिन नया फीचर चैटिंग को और ज्यादा मजेदार और पर्सनल बनाने वाला है। इस फीचर की टेस्टिंग फिलहाल बीटा वर्जन में चल रही है और जल्द ही इसे आम यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। माना जा रहा है कि शुरुआत में यह अपडेट Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। स्टिकर रिएक्शन फीचर उन यूजर्स के लिए खास फायदेमंद साबित हो सकता है जो इमोजी की तुलना में स्टिकर से अपनी भावनाएं अधिक बेहतर तरीके से व्यक्त करना पसंद करते हैं। व्हाट्सएप के इस कदम से यह साफ है कि कंपनी यूजर्स की जरूरतों और ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए अपने प्लेटफॉर्म को लगातार बेहतर बनाने में जुटी है।

व्हाट्सएप ने दिसंबर 2024 में इमोजी रिएक्शन फीचर पेश किया था, जिससे यूजर्स किसी मैसेज पर इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दे सकते हैं, लेकिन अब मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म पर एक और दिलचस्प फीचर आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप अब ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स स्टिकर के जरिए भी मैसेज पर रिएक्शन दे सकेंगे।

यह केवल मौजूदा फीचर का विस्तार नहीं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को और भी अधिक मजेदार और अभिव्यक्तिपूर्ण बनाने की कोशिश है। गौरतलब है कि मेटा के दूसरे प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह फीचर पहले से मौजूद है, हालांकि अभी केवल iOS यूजर्स के लिए। वहीं व्हाट्सएप का नया स्टिकर रिएक्शन फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए आने वाला है, जैसा कि WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है।

नई अपडेट के बाद, यूजर्स किसी भी मैसेज या मीडिया पर स्टिकर के साथ रिएक्शन दे सकेंगे। इसके लिए यूजर्स व्हाट्सएप के स्टिकर कीबोर्ड से स्टिकर चुन सकेंगे, चाहे वह व्हाट्सएप के ऑफिशियल स्टिकर स्टोर से डाउनलोड किया गया हो या थर्ड पार्टी ऐप्स से इंपोर्ट किया गया हो। पहले से सेव किए गए स्टिकर भी इस फीचर में काम आएंगे। यह सुविधा खासतौर पर उन मौकों पर बेहद काम आएगी जहां साधारण इमोजी भावनाओं को पूरी तरह से व्यक्त नहीं कर पाते। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई ग्रुप में फनी वॉयस नोट या मीम भेजता है, तो एक मजेदार एनिमेटेड स्टिकर, जैसे कि जोर-जोर से हंसते हुए किसी कैरेक्टर का स्टिकर भेजकर बातचीत को और भी दिलचस्प बनाया जा सकता है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और भविष्य के व्हाट्सएप अपडेट के साथ रोलआउट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top