Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप
शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
विधि विधान से खुले श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, जयकारों से गूंजा धाम

छह महीने बाद अखंड ज्योति के दर्शन को उमड़े 10,000 से अधिक श्रद्धालु

बदरीनाथ धाम। उत्तराखंड के पवित्र बदरीनाथ धाम के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य योग में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही चारों ओर ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई, जिससे धाम की भव्यता और भी अद्भुत हो उठी।

देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस अवसर पर धाम पहुंचे, जो पिछले छह महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन कर धन्य हो गए। प्रशासन के अनुसार, अब तक 10,000 से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना
कपाटोद्धाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बदरी विशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

गेंदे के फूलों से सजा मंदिर, छटा देख भक्त हुए अभिभूत
इस पावन अवसर पर बदरीनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर को 40 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया, जिसकी सजावट देर शाम तक चलती रही। विशेष रूप से सिंहद्वार के शीर्ष को सुंदर पुष्पों से अलंकृत किया गया।

पॉलीथिन मुक्त तीर्थयात्रा की पहल
चमोली जिला प्रशासन ने इस बार बदरीनाथ यात्रा को पॉलीथिन मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने धाम समेत यात्रा मार्ग के सभी होटल, ढाबा और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से पॉलीथिन के उपयोग से बचने का आग्रह किया है।

साथ ही, कर्णप्रयाग, गौचर, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, ज्योतिर्मठ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर के होटलों को रेट लिस्ट प्रदर्शित करने और अग्निशमन सिलिंडर अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top