Breaking News
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
कारगिल के रणबांकुरों को आइबेक्स ब्रिगेड का शौर्यपूर्ण नमन
कारगिल के रणबांकुरों को आइबेक्स ब्रिगेड का शौर्यपूर्ण नमन
दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत, एक घायल

SDRF और प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तरकाशी। गंगनानी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गयी व एक व्यक्ति घायल है। यह हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर खरसाली की ओर जा रहा था।

सुबह करीब 8:50 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गंगनानी में एक हेलीकॉप्टर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही भटवाड़ी पोस्ट से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार और उजेली पोस्ट से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में टीमें मौके के लिए रवाना की गईं।

घटनास्थल पर पहुंची टीमों ने देखा कि हेलीकॉप्टर करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा है। इसके बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर का संचालन कैप्टन रॉबिन सिंह कर रहे थे।

हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे – एक पायलट और छह यात्री। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियों के साथ मिलकर एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस दुर्घटना के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। क्या उच्च हिमालयी क्षेत्र में सीमित क्षमता वाले हेलीकॉप्टर में सात लोगों का भार अधिक था? क्या अधिक वजन हादसे की वजह बना? इन पहलुओं की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों की मृत्यु का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।”

मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव सहायता देने और दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं और हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top