Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
धुबनी में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खुलासा, 62 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार
धुबनी में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खुलासा, 62 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार
किशनगंज में विवाहिता की हत्या की कोशिश का आरोप, गला दबाकर फिनाइल पिलाने का दावा, केस दर्ज
किशनगंज में विवाहिता की हत्या की कोशिश का आरोप, गला दबाकर फिनाइल पिलाने का दावा, केस दर्ज
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा की धारदार हथियार से हत्या की, वारदात के बाद फरार

जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
काकड़ागाड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी पर गिरे पत्थर, दो की मौत

छत्तीसगढ़ के चार यात्री घायल

पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों ने किया वाहन को तबाह

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पहाड़ी से गिरे भारी पत्थरों ने एक यात्री वाहन को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

शुक्रवार शाम लगभग 5:45 बजे एक यात्री वाहन, जो गंगोत्री धाम से केदारनाथ की ओर जा रहा था, अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। घटना रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड मार्ग पर काकड़ागाड़ क्षेत्र के पास हुई। चश्मदीदों के अनुसार, वाहन चालक को कुछ समझ पाता उससे पहले ही भारी पत्थर वाहन पर आ गिरे, जिससे उसका अगला हिस्सा और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इतना ही नहीं, झटके से वाहन का पिछला टायर भी निकल गया।

इस हादसे में वाहन चालक राजेश रावत (38 वर्ष), निवासी लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, छत्तीसगढ़ से आए पांच यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक — शैलेश कुमार (24), निवासी जिला दुर्ग — ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता से घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। थाना प्रभारी राजीव चौहान ने जानकारी दी कि सभी यात्री छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और उन्होंने वाहन को टिहरी से बुक किया था।

घायल यात्रियों के नाम:

लक्ष्मण (24), पुत्र धनीराम

ओंकार सिंह राजपूत (25), पुत्र बीरेंद्र सिंह

दीपेश यादव (19), पुत्र गोविंद यादव

चित्रांश साहू (24), पुत्र ओंकार साहू, निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top