Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
‘ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन’ में गरजे खरगे, बोले– झूठ की राजनीति कर रही मोदी सरकार

“RSS और BJP समाज में जहर घोल रहे हैं”: कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन’ का आयोजन किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की सामाजिक न्याय नीति को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने ओबीसी, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की पैरवी करते हुए राहुल गांधी की भूमिका को प्रमुखता से रेखांकित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा पिछड़े और वंचित समुदायों के हक की लड़ाई में सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 30 सीटें और मिल जातीं, तो केंद्र में आज उनकी सरकार होती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि “प्रधानमंत्री बार-बार झूठे वादे करते हैं—चाहे वह युवाओं को नौकरी देने की बात हो, काला धन वापस लाने का दावा हो या फिर किसानों को एमएसपी की गारंटी।” उन्होंने कहा कि “जो नेता जनता से झूठ बोलता है, वह देश का भला नहीं कर सकता।”

अपने भाषण में खरगे ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “ये ताकतें समाज को बांटने का काम कर रही हैं और इनके जहर से बचना जरूरी है।” उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर इन ‘विभाजनकारी ताकतों’ का विरोध करें।

खरगे ने ओबीसी वर्ग के अधिकारों की बात करते हुए जातिगत जनगणना की मांग को भी दोहराया और कहा कि इस दिशा में राहुल गांधी ने सबसे पहले आवाज उठाई। “राहुल गांधी न सिर्फ समर्थन करते हैं, बल्कि हर मोर्चे पर पिछड़े वर्ग के साथ खड़े रहते हैं,”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top