Breaking News
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
मेरठ में रंगदारी की दो घटनाओं से हड़कंप, बदन सिंह बद्दो और उधम सिंह के नाम पर धमकाने का आरोप
मेरठ में रंगदारी की दो घटनाओं से हड़कंप, बदन सिंह बद्दो और उधम सिंह के नाम पर धमकाने का आरोप
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
उदयपुर में मामूली विवाद के बाद ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में मामूली विवाद के बाद ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा के 62 किलो चांदी लूटकांड में दो और गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल के आरोपियों से डस्टर कार जब्त
दरभंगा के 62 किलो चांदी लूटकांड में दो और गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल के आरोपियों से डस्टर कार जब्त
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर रिलीज — 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

दुनिया की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में शुमार ‘अवतार’ एक बार फिर सुर्खियों में है। निर्देशक जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस बार कहानी ना सिर्फ पेंडोरा की रहस्यमयी दुनिया को आगे बढ़ाती है, बल्कि उसमें छिपे एक गहरे और चौंकाने वाले संघर्ष को भी उजागर करती है।

‘अवतार’ फ्रेंचाइजी की अब तक की यात्रा:
फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘Avatar’ ने 2009 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। इसके बाद 2022 में रिलीज हुई ‘Avatar: The Way of Water’ ने भी धमाकेदार सफलता हासिल की। अब तीसरे अध्याय ‘Avatar: Fire and Ash’ की बारी है, जो एक नई कहानी और भावनात्मक परतों के साथ सामने आ रही है।

ट्रेलर की झलक में क्या दिखा:
नए ट्रेलर में पेंडोरा की सुरम्य और जादुई दुनिया पहले से भी अधिक शानदार नजर आती है। उड़ते हुए जीव, चमकती हुई प्रकृति और शांतिपूर्ण जीवन को देखकर लगता है जैसे सब कुछ पहले से बेहतर है। लेकिन जल्द ही यह शांति एक भीषण युद्ध में बदल जाती है।
जेक सुली और उनका परिवार अब एक नए दुश्मन के खिलाफ खड़ा दिखाई देता है — और यह दुश्मन पेंडोरा के अपने ही लोग हैं।

तीसरे पार्ट की खास थीम – ‘आग में जंग’:
पहले पार्ट में धरती और जंगलों की लड़ाई, दूसरे में पानी के भीतर की दुनिया को दिखाया गया था। अब ‘Fire and Ash’ में आग और तबाही के बीच की जंग को दिखाया गया है। साथ ही जेक सुली के बच्चों के बीच पनपते प्रेम और नई पीढ़ी के संघर्ष को भी फिल्म की कहानी में प्रमुखता दी गई है।

रिलीज डेट और बजट:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 2100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म 19 दिसंबर 2025 को दुनिया भर में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top