Breaking News
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

हादसे के समय एल्विश यादव की मां थी घर में मौजूद

गुरुग्राम। बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस दौरान घर में एल्विश की मां मौजूद थीं, जबकि वह खुद घर पर नहीं थे। फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है।

जानकारी के अनुसार, वजीराबाद गांव स्थित मकान पर बाइक सवार बदमाशों ने करीब 24 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर घर का केयरटेकर घबराकर अंदर भाग गया और तुरंत एल्विश के पिता मास्टर राम अवतार को सूचना दी।

एल्विश के पिता के अनुसार, तीन हमलावर बाइक पर आए थे, जिनमें से दो ने गोलियां चलाईं और फिर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान घर की दीवारों पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top