Breaking News
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार
200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम
उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार
IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म अभिनेता के 50 साल लंबे शानदार फिल्मी सफर के सुनहरे अवसर पर दर्शकों के लिए खास तोहफा बनी। 15 अगस्त को रजनीकांत ने इंडस्ट्री में अपने 50 वर्ष पूरे किए और इसी खुशी को बड़े पर्दे पर ‘कुली’ की रिलीज से और खास बना दिया। दर्शकों ने भी इस मौके को सेलिब्रेट करते हुए फिल्म को भरपूर प्यार दिया। अब देखते हैं, आठवें दिन इसका प्रदर्शन कैसा रहा।

धमाकेदार ओपनिंग

‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की और पहले दिन लगभग 65 करोड़ रुपये की कमाई की। शुरुआती चार दिन फिल्म की रफ्तार शानदार रही, हालांकि सोमवार से कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद वीकडेज में फिल्म की पकड़ ठीक-ठाक बनी हुई है।

पहले हफ्ते की कमाई

बुधवार को फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार (आठवें दिन) का कलेक्शन लगभग 4.11 करोड़ रुपये रहा है। इस तरह फिल्म का पहला हफ्ता 227.61 करोड़ रुपये के टोटल कलेक्शन के साथ खत्म हुआ है। अंतिम आंकड़े आने तक इस आंकड़े में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन का जलवा

350–400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी ‘कुली’ अब 250 करोड़ क्लब से थोड़ा दूर है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह बजट रिकवर करने की राह पर है, लेकिन वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म का जलवा बरकरार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सात दिनों में फिल्म ने दुनिया भर से 432 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

दमदार स्टारकास्ट

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी ‘कुली’ में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र राव और सत्यराज जैसे सितारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top