Breaking News
हिडन कैमरों से ब्लैकमेलिंग कर 10 करोड़ की संपत्ति बनाने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
हिडन कैमरों से ब्लैकमेलिंग कर 10 करोड़ की संपत्ति बनाने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
हाईवे पर ढाबे के पास कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस
हाईवे पर ढाबे के पास कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
लुधियाना में कलयुगी बेटों की करूत: बेदखल होने के बाद मकान पर कब्जे के लिए दी धमकियां, तंग आकर 70 वर्षीय पिता ने लगाई फांसी
लुधियाना में कलयुगी बेटों की करूत: बेदखल होने के बाद मकान पर कब्जे के लिए दी धमकियां, तंग आकर 70 वर्षीय पिता ने लगाई फांसी
बहन से बात करने पर भड़का नाबालिग, दोस्तों के साथ मिलकर 17 साल के यशपाल की चाकू से गोदकर हत्या
बहन से बात करने पर भड़का नाबालिग, दोस्तों के साथ मिलकर 17 साल के यशपाल की चाकू से गोदकर हत्या
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
उत्तराखंड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में दर्ज किया ₹5,310 करोड़ का राजस्व अधिशेष

CAG रिपोर्ट में राज्य की आर्थिक मजबूती और पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन की तारीफ

देहरादून। उत्तराखंड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में ऐतिहासिक वित्तीय उपलब्धि हासिल की है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य ने इस अवधि में ₹5,310 करोड़ का राजस्व अधिशेष दर्ज कर अपनी वित्तीय सुदृढ़ता का परिचय दिया है। यह उपलब्धि उत्तराखंड को उन राज्यों की सूची में शामिल करती है, जिन्होंने हाल ही में राजस्व अधिशेष दर्ज किया है।

CAG रिपोर्ट में राज्य की आर्थिक प्रगति और वित्तीय अनुशासन की तारीफ की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्व अधिशेष का यह आंकड़ा उत्तराखंड की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार और सशक्त प्रबंधन का प्रतीक है। कभी “बिमारू” राज्यों की श्रेणी में शामिल उत्तराखंड ने अब पारदर्शी नीतियों और सतर्क वित्तीय प्रबंधन के जरिए यह उपलब्धि हासिल की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की आर्थिक आत्मनिर्भरता और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा, “सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन के सिद्धांतों पर काम कर रही है, ताकि उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर हमने ठोस कदम उठाए हैं।”

CAG रिपोर्ट की इस उपलब्धि ने राज्य के वित्तीय सुधार, आर्थिक मजबूती और सुशासन की नीति को उजागर किया है, जो भविष्य में निवेश और विकास की संभावनाओं को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top