Breaking News
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल बने वनडे कप्तान

टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान, गिल उपकप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव वनडे टीम की कप्तानी में देखने को मिला है। रोहित शर्मा की जगह अब शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर उप-कप्तान होंगे। वनडे टीम में रोहित और विराट कोहली दोनों बरकरार हैं। इस सीरीज के लिए ध्रुव जुरेल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है, वहीं नितीश रेड्डी 16वें सदस्य के रूप में टीम में हैं।

टी20 टीम में किसी बड़े बदलाव की घोषणा नहीं हुई है। सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि उप-कप्तान शुभमन गिल होंगे। मुख्य विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और वैकल्पिक विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

वनडे टीम (ऑस्ट्रेलिया दौरा)
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल

टी20 टीम (ऑस्ट्रेलिया दौरा)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल

19 अक्टूबर: पहला वनडे – पर्थ

23 अक्टूबर: दूसरा वनडे – एडिलेड

25 अक्टूबर: तीसरा वनडे – सिडनी

29 अक्टूबर: पहला टी20 – कैनबेरा

31 अक्टूबर: दूसरा टी20 – मेलबर्न

02 नवंबर: तीसरा टी20 – होबार्ट

06 नवंबर: चौथा टी20 – गोल्ड कोस्ट

08 नवंबर: पांचवां टी20 – ब्रिसबेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top