Breaking News
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर दिखेगी इश्क की दीवानगी

‘सनम तेरी कसम’ में अपनी रोमांटिक अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे एक बार फिर पर्दे पर इश्क में पागलपन भरी प्रेम कहानी लेकर लौट रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शक हर्षवर्धन के गहन किरदार और इमोशनल कहानी को लेकर उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

ट्रेलर से पहले गानों ने बढ़ाया क्रेज

फिल्म का टीज़र और पहले से रिलीज हुए तीन गानों ने पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी थी। खासकर टाइटल ट्रैक को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह यूट्यूब ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है। अब ट्रेलर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का जोश और भी बढ़ गया है।

बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर

मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज हो रही है, जिससे दोनों फिल्मों के बीच कड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर देखने को मिलेगी। ‘थामा’ जहां हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म है, वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपनी इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी के लिए चर्चा में है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top