Breaking News
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार हुई धीमी, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई पेशकश ‘थामा’ सिनेमाघरों में लगातार सुर्खियां बटोर रही है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी वाली इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती धमाकेदार ओपनिंग के बाद अब फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन इसका जादू बॉक्स ऑफिस पर कायम है।

9वें दिन आई हल्की गिरावट, कुल कलेक्शन 103 करोड़ पार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘थामा’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी बुधवार को लगभग ₹1.99 करोड़ का कारोबार किया। इससे पहले फिल्म ने 8 दिनों में ₹101 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब कुल कलेक्शन ₹103.34 करोड़ तक पहुंच चुका है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिलेगा।

आयुष्मान के करियर की पांचवीं 100 करोड़ वाली फिल्म

‘थामा’ ने ₹24 करोड़ की ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। इस कमाई के साथ फिल्म अब आयुष्मान खुराना के करियर की पांचवीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी ‘बधाई हो’, ‘बाला’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने भी सेंचुरी लगाई थी।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ से मुकाबला, लेकिन बढ़त ‘थामा’ की

बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ की टक्कर हर्षवर्धन राणे स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से चल रही है। हालांकि, इस मुकाबले में ‘थामा’ फिलहाल बाजी मारती दिख रही है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 9वें दिन करीब ₹1.88 करोड़ कमाए हैं और फिल्म का कुल कलेक्शन ₹51.38 करोड़ तक पहुंच गया है।

हॉरर और रोमांस का तड़का, दर्शकों को भा रही है कहानी

निर्देशक आदित्य सरपोतदार की यह फिल्म मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं कड़ी है। फिल्म की कहानी बैतालों की एक अनोखी दुनिया में ले जाती है, जहां आयुष्मान और रश्मिका दोनों ही बैताल के किरदार में नजर आते हैं। डर और हंसी के बीच पनपती लव स्टोरी दर्शकों को बांधे रखती है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top