Breaking News
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक
मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक
गर्ल्स हॉस्टल की महिला सुरक्षा गार्ड ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
गर्ल्स हॉस्टल की महिला सुरक्षा गार्ड ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
बच्ची के फूल तोड़ने पर भड़का विवाद, घर में घुसकर परिवार पर हमला; सात घायल
बच्ची के फूल तोड़ने पर भड़का विवाद, घर में घुसकर परिवार पर हमला; सात घायल
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी
वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम
वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने चुना टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सूर्यकुमार यादव को 2023 के लिए टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है।उन्होंने बीते साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया था।उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन, युगांडा के अल्पेश रमजानी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़ते हुए ये सम्मान हासिल किया है।साल 2023 में सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन (पूर्ण सदस्य देशों में) बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

बीते साल सूर्यकुमार ने 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में  48.86 की औसत और 156 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 733 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले।भारतीय बल्लेबाजों में सूर्यकुमार के बाद यशस्वी जायसवाल (430) रहे। पिछले साल यूएई के मोहम्मद वसीम (806) और युगांडा के रोजर मुकासा (738) ने ही उनसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।

चैपमैन ने 2023 में 17 पारियों में 50.54 की औसत और 145.54 की स्ट्राइक रेट से 556 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी करने वाले रमजानी ने पिछले साल 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 8.98 की औसत और 4.77 की इकॉनमी रेट से 55 विकेट लिए थे। बल्लेबाजी में उन्होंने 28.06 की औसत और 132.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 449 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top