Breaking News
भू-कानून उल्लंघन पर 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित
भू-कानून उल्लंघन पर 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित
राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला
राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला
कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह
कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह
सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह
सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह
कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर
कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर
सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम
सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए- डीएम
प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए- डीएम
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन
शिवगंगा एनक्लेव में गणतंत्र दिवस की धूम

बच्चों ने दी जोरदार प्रस्तुतियां

देहरादून। शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने आज बड़े हर्षोउल्लास के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। डांडा लखौंड स्थित शिवगंगा एनक्लेव में “शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति” ने 75वें गणतंत्र दिवस पर शिव मंदिर परिसर में स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिवगंगा एनक्लेव के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, राष्ट्रभक्ति के गीत एवं नृत्य के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम में युवाओं, बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ मातृशक्ति ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की भी शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि हमें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के साथ साथ अपनी सोसाइटी को भी एक सशक्त और आदर्श सोसाइटी बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव निशीथ सकलानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top