Breaking News
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
सुबह खाली पेट भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो हो सकती है एसिडिटी की समस्या

अक्सर लोग सेहतमंद रहने की चाह में दिन की शुरुआत कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों से कर लेते हैं, जिन्हें वे सबसे ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि हर पौष्टिक चीज हर समय शरीर के लिए लाभकारी नहीं होती। खासतौर पर सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन पाचन तंत्र पर उल्टा असर डाल सकता है और धीरे-धीरे कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है।

चिकित्सा विज्ञान और आयुर्वेद के अनुसार, रातभर के उपवास के बाद पेट में एसिड का स्तर अधिक होता है। ऐसे में यदि सुबह खाली पेट गलत खाद्य पदार्थ लिए जाएं, तो पेट की अंदरूनी परत प्रभावित हो सकती है। इसका असर केवल एसिडिटी या गैस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लंबे समय में यह मेटाबॉलिज्म से जुड़ी दिक्कतें, ब्लड शुगर असंतुलन और आंतों की सूजन जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सी चीज कब खानी चाहिए।

खाली पेट इन चीजों से बढ़ सकती है परेशानी
खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू और मौसमी विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट इनका सेवन पेट में अतिरिक्त एसिड बना सकता है। इसी तरह फ्रूट जूस में फाइबर की कमी होती है और इसमें मौजूद फ्रुक्टोज अचानक ब्लड शुगर बढ़ा सकता है, जिससे कुछ देर बाद थकान महसूस होने लगती है।

कॉफी पीने की आदत भी खाली पेट नुकसानदेह हो सकती है। कैफीन पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ाता है और स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को सक्रिय कर देता है, जिससे बेचैनी, घबराहट और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

दही को भले ही प्रोबायोटिक माना जाता हो, लेकिन खाली पेट लेने पर पेट में मौजूद तेज एसिड इसके लाभकारी बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है। इससे दही के फायदे कम हो जाते हैं और कुछ लोगों को गैस या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

सुबह क्या लेना है बेहतर
विशेषज्ञों के अनुसार, दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करनी चाहिए। इसके बाद भीगे हुए बादाम, अखरोट, ओट्स या हल्का नाश्ता पाचन के लिए बेहतर रहता है। खट्टे फल, दही और जूस को नाश्ते के बाद या दिन में किसी अन्य समय लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सही समय पर सही भोजन का चुनाव छोटी-सी आदत लग सकती है, लेकिन यही आदतें लंबे समय तक सेहत को सुरक्षित रखती हैं।

नोट: यह लेख विभिन्न मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह पर आधारित है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top