Breaking News
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा में पुलिस-मुठभेड़, दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथी भागने की कोशिश में पकड़े गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूरजपुर टीम मोजर वियर गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट वाली दो मोटरसाइकिलों पर चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर वे जंगल की ओर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई और उन्होंने झाड़ियों की आड़ से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए।

घायलों की पहचान मुकेश (32) और आकाश (29) के रूप में हुई है। वहीं उनके साथी देवेंद्र शर्मा (40) और सतपाल (50) को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से तमंचे, कारतूस, चोरी का सामान और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

जांच में सामने आया कि चारों आरोपी सूरजपुर क्षेत्र में दर्ज कई चोरी के मामलों में वांछित थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तिलपता और देवला गांव में हुई चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया है। बरामद सामान में फ्रिज, एलईडी टीवी, बैटरी, इन्वर्टर और घरेलू सामान शामिल है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। मुकेश और आकाश पर हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं, जबकि देवेंद्र और सतपाल भी धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट में पहले से आरोपी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top