Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

हेलीमंडी के सरकारी स्कूल में युवक की खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम –  हेलीमंडी क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक का शव खून से सना हुआ मिला। स्कूल स्टाफ के पहुंचते ही घटना का खुलासा हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, स्कूल के कर्मचारियों ने परिसर में एक युवक को गंभीर हालत में पड़ा देखा, जिसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रवि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और फिलहाल हेलीमंडी इलाके में रह रहा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और स्कूल परिसर को सील कर दिया गया है। साथ ही, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

बताया जा रहा है कि मृतक काम की तलाश में था और परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। मौके से कुछ संदिग्ध सामान भी मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले वहां कुछ लोग मौजूद थे।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top