Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
14 साल बाद गोंडा से दबोचा गया शातिर लुटेरा, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से पकड़ा गया, जो कई राज्यों में लूट और डकैती की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्जुन प्रसाद पर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में करीब 20 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से पहचान छिपाकर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था। वर्ष 2012 के बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। जांच के दौरान उसका नाम दिल्ली के पंजाबी बाग और मोती नगर सहित पंजाब के लुधियाना में हुई कई बड़ी वारदातों में सामने आया था।

अपराध शाखा को हाल ही में उसके गोंडा में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए 11 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने घर-परिवार से दूरी बना ली थी और पहचान बदलकर रह रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अदालत ने उसे पहले ही भगोड़ा घोषित कर रखा था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चलाता था। यह गिरोह वारदात को अंजाम देने से पहले घरों की रेकी करता था। इसके लिए गैंग के सदस्य किसी नाबालिग को घरेलू मदद के रूप में घर में लगवाते थे, ताकि अंदर की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। इसके बाद रात के समय वारदात को अंजाम दिया जाता था।

लूटे गए जेवरात और कीमती सामान को गैंग का एक सदस्य, जो पेशे से सुनार है, बाजार में खपाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने साल 2012 में दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक घर से बड़ी मात्रा में सोना लूटा था। इसके अलावा 2016 में मोती नगर में लाखों रुपये के गहने और हथियार लूटे गए थे। वहीं 2018 में पंजाब के लुधियाना में नकदी और भारी मात्रा में सोने की लूट की घटना को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top