Breaking News
देहरादून: लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, लूटपाट के प्रयास में धक्का देने से हुई थी मौत; दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, लूटपाट के प्रयास में धक्का देने से हुई थी मौत; दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ में पुलिस और गो-कशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दोनों सगे भाई गिरफ्तार

मोतिहारी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
सीआर पार्क में पड़ोसी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पिता-पुत्र की चाकू से हत्या

नई दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में शुक्रवार शाम एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। अलकनंदा स्थित तारा अपार्टमेंट में पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चल रहा पैसों और पार्किंग को लेकर विवाद अचानक हिंसक हो गया, जिसमें एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान 60 वर्षीय राकेश सूद और उनके 33 वर्षीय बेटे करण सूद के रूप में हुई है। दोनों प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े थे और एक ही अपार्टमेंट में रहते थे। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए राकेश के भतीजे को भी हमलावर ने घायल कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी असद, जो सामने वाले फ्लैट में रहता था, का पीड़ित परिवार से पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्से में आरोपी ने चाकू निकालकर पहले करण पर हमला किया और फिर राकेश पर भी कई वार किए।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही सीआर पार्क थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने दोहरे हत्याकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top