Breaking News
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

हरदोई में फर्जी शादी के नाम पर ठगी का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार, एक हजार रुपये का था इनाम
हरदोई में फर्जी शादी के नाम पर ठगी का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार, एक हजार रुपये का था इनाम
गुरुग्राम में बुजुर्ग से 1.98 करोड़ रुपये की ठगी, हैदराबाद निवासी आरोपी को तीसरी बार मिली जमानत
गुरुग्राम में बुजुर्ग से 1.98 करोड़ रुपये की ठगी, हैदराबाद निवासी आरोपी को तीसरी बार मिली जमानत
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
बेगूसराय में किशोरी से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय में किशोरी से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
वेव सिटी में करोड़ों की ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 2.39 करोड़ हड़पे

 गाजियाबाद – मसूरी वेव सिटी इलाके में निवेश के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक लोहे के कारोबारी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि ऑनलाइन गोल्ड, सिल्वर और कच्चे तेल के व्यापार में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगों ने उससे करीब 2.39 करोड़ रुपये ऐंठ लिए।

पीड़ित सुरेंद्र कुमार, जो वेव सिटी क्षेत्र के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी पहचान गाजियाबाद के एक ज्वैलर्स कारोबारी विवेक गोयल से थी। इसी के माध्यम से उनकी मुलाकात अन्य आरोपियों से करवाई गई। सभी ने मिलकर उन्हें कमोडिटी मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

झांसे में आकर पीड़ित ने अपने और परिवार के विभिन्न बैंक खातों से रकम निकालकर आरोपियों को सौंप दी। बाद में जब उसने अपने निवेश और मुनाफे का हिसाब मांगा, तो आरोपियों ने उसे व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया और लेन-देन से जुड़े मैसेज भी डिलीट कर दिए। इतना ही नहीं, पैसे मांगने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शुरुआत में पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत का रुख किया। कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक गोयल समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top