Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
पौड़ी में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
पौड़ी में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
ग्रेटर नोएडा में सनसनी: बंद कमरे से प्रेमी-प्रेमिका के शव बरामद

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक बंद कमरे से प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला तुगलपुर इलाके का है, जहां कई दिनों से कमरे से आ रही तेज दुर्गंध के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। पड़ोसियों ने जब लंबे समय तक कोई हलचल नहीं देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे के अंदर युवती का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। शवों की हालत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना कई दिन पहले की है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे और तुगलपुर में किराए पर साथ रह रहे थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात भी सामने आई है।

पुलिस को मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आशंका है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top