Breaking News
प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए- डीएम
प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए- डीएम
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका
गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
यूसीसी को कैबिनेट की मंजूरी पर भट्ट ने जताया धामी का आभार

धामी के नेतृत्व में देश में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उत्तराखण्ड – भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यूसीसी को धामी कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिये जाने को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। भट्ट ने कहा कि अब साफ है कि यूसीसी जल्दी ही विस सत्र मे पटल मे पेश होने के बाद मूर्त रूप ले लेगा और राज्य मे समान नागरिक आचार संहिता लागू होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक मे इस कानून को लेकर भाजपा लम्बे समय से प्रयासरत रही है। भाजपा ने इसे अपने चुनाव घोषणा पत्र मे स्थान दिया था और इसकी जनता के स्तर से मांग भी रही है।

उन्होंने कहा कि इस कानून को लेकर देव भूमि से देश मे संदेश जायेगा। वहीं भाजपा की कथनी और करनी एक समान जैसा वाक्य भी सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड की जनता से किए वादे को पूर्ण किया गया है और ये हम सभी का सौभाग्य है उत्तराखण्ड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य होगा ।

भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य देश में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उनकी योजनाये एवं निर्णय देश के लिए नजीर बन रहे हैं और अन्य राज्य उत्तराखण्ड से प्रेरणा ले रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top