Breaking News
13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को उम्रकैद, 20 हजार का जुर्माना
13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को उम्रकैद, 20 हजार का जुर्माना
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
शराब के नशे में चाचा-भतीजे में विवाद, चाकू से गर्दन पर वार कर चाचा की हत्या
शराब के नशे में चाचा-भतीजे में विवाद, चाकू से गर्दन पर वार कर चाचा की हत्या
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
ऊना में शराब ठेके पर हथियार के बल पर लूट, कुल्लू में महिला से झपटमारी के आरोपी दबोचे

ऊना – हिमाचल प्रदेश में अपराध की दो सनसनीखेज वारदातों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। ऊना के त्यूड़ी बाजार स्थित शराब ठेके पर नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के दम पर लूट को अंजाम दिया। चार युवक बाइक और स्कूटी पर पहुंचे और सेल्समैन को गंडासा दिखाकर करीब 35 हजार रुपये नकद, शराब की बोतलें और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक वारदात देर रात उस समय हुई जब सेल्समैन दुकान में हिसाब-किताब कर रहा था। बदमाशों ने पहले ग्राहक बनकर एंट्री की और फिर हथियार दिखाकर लूट को अंजाम दिया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

उधर कुल्लू के कनौज गांव में महिला से लूटपाट की कोशिश के बाद ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने दराट दिखाकर महिला के कानों से बालियां छीनीं और भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने रास्ता रोक लिया। भगदड़ के बीच वाहन टकराने के बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों मामलों ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top