Breaking News
बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मधुबनी में नाबालिग की हत्या, आम के बगीचे में मिला शव

बिहार। मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग युवक का शव आम के बगीचे से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह मामला बाबूबरही थाना क्षेत्र के पिरही गांव का है, जहां 17 वर्षीय प्रिंस कुमार मिश्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बगीचे से मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में युवक के चेहरे पर धारदार औजार से हमले के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल से पुलिस को कई संदिग्ध सामान भी मिले हैं, जिनमें नशीले पदार्थ से जुड़े अवशेष, खाली बोतलें और अन्य वस्तुएं शामिल हैं। इससे यह भी संकेत मिल रहे हैं कि घटना में नशे से जुड़ा कोई पहलू हो सकता है।

परिजनों के अनुसार, मृतक तीन भाइयों में से एक था और उसके पिता पशुओं की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। उल्लेखनीय है कि करीब एक वर्ष पहले भी इसी गांव में एक अन्य नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया था, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल और गहरा गया है।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top