Breaking News
उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
ओडिशा में काला जादू के शक में युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर जलाया शव
ओडिशा में काला जादू के शक में युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर जलाया शव
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी
हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी
हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी
प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या
प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या
‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल
‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में परिवार के चार लोग घायल
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में परिवार के चार लोग घायल
उज्जैन में अंधे कत्ल का खुलासा, चाचा ने फावड़े से की भतीजे की हत्या
उज्जैन में अंधे कत्ल का खुलासा, चाचा ने फावड़े से की भतीजे की हत्या
उत्तराखंड में हत्याओं का ग्राफ 14 फीसदी बढ़ा

उत्तराखंड की शांत वादियों में अपराधों का बढ़ रहा ग्राफ चिंताजनक हालात दर्शा रहा है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में सामने आया है कि उत्तराखंड में हत्या जैसे संगीन अपराधों में 14 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।

अपराधों के आंकड़े

एनसीआरबी की 2024 की हाल में जारी रिपोर्ट में अपराधों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 2022 के मुकाबले 2024 में हत्या के मामलों में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 2022 में प्रदेश में 187 हत्याएं दर्ज की गई थीं। यह संख्या वर्ष 2024 में 213 के पार पहुंच गई। इन तीन सालों में कुल 583 हत्या के मामले सामने आए। 2022 में राज्य में अपहरण के कुल 1169 मामले आए। 2023 में इनमें बढ़ोतरी हुई और संख्या 1264 पहुंची। वहीं 2024 में संख्या 1123 थी। राज्य में अपहरण की दर 9.5 रही।

हिमालयी राज्यों में स्थिति

हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड अपराधों के मद्देनहर दूसरे नंबर पर है। पहले स्थान पर असम है। अन्य हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड के मुकाबले काफी कम मामले दर्ज किए गए। हालांकि, इसकी एक वजह अधिक आबादी भी रही है।

अपहरण के मामले

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में अपहरण के मामले आंध्र प्रदेश से अधिक हैं। जहां 2022 से 2024 तक तीन साल में आंध्र प्रदेश में 2100 से ज्यादा अपहरण के मामले दर्ज हुए वहीं उत्तराखंड में 3500 मामले दर्ज किए गए।

पुलिस की मुस्तैदी

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था और अपराध रोकने को लेकर गंभीर है। पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि दिन रात बीट अधिकारियों से गश्त कराना सुनिश्चित करें ताकि अपराध पर लगाम लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top