Breaking News
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
हरिद्वार के महंत गोविन्द दास हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, ₹50 हजार का इनामी आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
गुरुग्राम में ऑटो चालक की हत्या से सनसनी, झाड़ियों में फेंका शव; दो आरोपी पकड़े गए
गुरुग्राम में ऑटो चालक की हत्या से सनसनी, झाड़ियों में फेंका शव; दो आरोपी पकड़े गए
पटना से लापता 18 वर्षीय छात्रा नरकटियागंज जंक्शन पर मिली, NIT छात्र गिरफ्तार
पटना से लापता 18 वर्षीय छात्रा नरकटियागंज जंक्शन पर मिली, NIT छात्र गिरफ्तार
कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू
ग्रेटर नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या

हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वैदपुरा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। गुरुवार सुबह गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर गोल चक्कर पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे वैदपुरा गांव निवासी दीपक नागर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दीपक दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था और रात की ड्यूटी के लिए घर से निकला था। गांव के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक को कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल दीपक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की थी। मृतक के सिर और पीठ में गोलियां लगने की बात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। परिजनों ने कुछ लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जिनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस और अन्य अधिकारी देर रात तक अस्पताल और घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top