Breaking News
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
चतरा में बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी, जमीन के कागजात भी ले गए चोर
चतरा में बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी, जमीन के कागजात भी ले गए चोर
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम
बार परिसर में सिख युवक से बर्बरता, पगड़ी उतारकर बेरहमी से पीटा, दो गिरफ्तार

कानपुर। सिविल लाइंस स्थित एक बार परिसर में सिख युवक के साथ कथित तौर पर बर्बरता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक की पगड़ी उतारकर उसके बाल खींचे गए और उसे बेरहमी से पीटा गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, आजाद नगर निवासी और कार खरीद-बिक्री का कारोबार करने वाले सहज भाटिया का छोटा भाई वंश भाटिया शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ स्टूडियो एक्सओ बार गया था। देर रात करीब 2:12 बजे वंश अकेले लिफ्ट से नीचे उतर रहा था, तभी किसी बात को लेकर उसकी पांडु नगर निवासी धैर्य गुप्ता से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद के बाद धैर्य अपने तीन साथियों और एक लड़की के साथ नीचे पहुंचा और बार परिसर में ही वंश के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने वंश को लात-घूंसों से पीटा, उसकी पगड़ी उतार दी और बाल खींचते हुए सिर दीवार से टकरा दिया। इस दौरान उसका गला दबाने का भी आरोप लगाया गया है।

हमले में वंश के चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित की मां सोनिया भाटिया ने कोतवाली थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी धैर्य गुप्ता और उसके साथी सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को जल्द अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top