Breaking News
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक
मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक
गर्ल्स हॉस्टल की महिला सुरक्षा गार्ड ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
गर्ल्स हॉस्टल की महिला सुरक्षा गार्ड ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
बच्ची के फूल तोड़ने पर भड़का विवाद, घर में घुसकर परिवार पर हमला; सात घायल
बच्ची के फूल तोड़ने पर भड़का विवाद, घर में घुसकर परिवार पर हमला; सात घायल
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी
वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम
वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
शादी की तैयारियों के बीच युवती से दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की कोशिश

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब घर में अकेली युवती के साथ कथित तौर पर दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर युवती को डराने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में अकेली थी युवती

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी नवंबर महीने में तय हुई थी और परिवार में तैयारियां चल रही थीं। युवती के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। घटना वाली रात उसकी मां रिश्तेदारी में गई हुई थी, जबकि युवती अपने छोटे भाई के साथ घर पर थी। इसी दौरान देर रात गांव के दो युवक कथित रूप से घर में घुस आए और युवती के साथ जबरदस्ती की।

वीडियो बनाकर दी धमकी

पीड़िता का आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपियों ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद डरी हुई युवती ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को पूरी जानकारी दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए बैकुंठपुर थाना पुलिस ने सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में देर रात छापेमारी कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं आरोपियों से पूछताछ जारी है।

इलाके में आक्रोश

घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपपत्र दाखिल कर स्पीडी ट्रायल के जरिए कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top