Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
न्यायालय के वारंटियों पर विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
न्यायालय के वारंटियों पर विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
पूर्वी दिल्ली में एएटीएस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; चार चोरी के वाहन बरामद

दिल्ली: दिल्ली पुलिस के पूर्वी जिले के ऑटो थेफ्ट सप्रेशन स्क्वॉड (AATS) ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 30 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है, जो खिचड़ीपुर (कल्याणपुरी) का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

गाजीपुर चौक के पास जाल बिछाकर दबोचा
डीसीपी (ईस्ट) राजीव कुमार ने बताया कि सड़क पर होने वाले अपराधों और वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एएटीएस की टीम को विशेष रूप से सक्रिय किया गया था। एसीपी ऑपरेशंस पवन कुमार और एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद सिंह के नेतृत्व में गठित टीम (जिसमें एसआई देवेंद्र, एएसआई प्रवीण, हेड कांस्टेबल विक्रांत और कांस्टेबल मनीष शामिल थे) 13 जून की रात गाजीपुर चौक के पास चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान करीब 10:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की सफेद होंडा एक्टिवा के साथ राजबीर कॉलोनी इलाके में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत नाला रोड पर घेराबंदी कर आरोपी आकाश को रोक लिया। जांच करने पर पता चला कि वह जो स्कूटी चला रहा था, वह थाना कल्याणपुरी इलाके से चोरी की गई थी।

पार्क में छुपाकर रखे थे चोरी के अन्य वाहन
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आकाश से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने वाहन चोरी के बड़े रैकेट का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने त्रिलोकपुरी स्थित एक पार्क से तीन अन्य चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए। जांच में सामने आया कि ये वाहन दिल्ली के शकरपुर, लक्ष्मी नगर और प्रीत विहार थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों से चुराए गए थे। पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह इन चोरी की गाड़ियों को किसे बेचने वाला था और इस गैंग में कौन-कौन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top