Breaking News
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू
पॉक्सो मामले में कार्रवाई न होने से टूट गया परिवार, दंपति ने बेटी संग जहर खाकर दी जान देने की कोशिश
पॉक्सो मामले में कार्रवाई न होने से टूट गया परिवार, दंपति ने बेटी संग जहर खाकर दी जान देने की कोशिश
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
तनिष्क शोरूम में करोड़ों की चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नितिन वर्मा अभी भी फरार
तनिष्क शोरूम में करोड़ों की चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नितिन वर्मा अभी भी फरार
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर ₹1.56 करोड़ की साइबर ठगी, यूपी से दो अपराधी गिरफ्तार
टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर ₹1.56 करोड़ की साइबर ठगी, यूपी से दो अपराधी गिरफ्तार
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
ब्याजखोरों के आतंक से परेशान ऑटो चालक ने लगाया फंदा, सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर बयां किया दर्द
ब्याजखोरों के आतंक से परेशान ऑटो चालक ने लगाया फंदा, सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर बयां किया दर्द
UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन
UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत

चार घायल अस्पताल में भर्ती

देहरादून। देहरादून में बिजली लाइन के पास काम कर रहे कर्मचारियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत बिजली का खंभा स्थापित करने के दौरान खंभा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना पथरीबाग स्थित ओम सिटी क्षेत्र में हुई, जहां आरडीएसएस परियोजना के अंतर्गत विद्युत ढांचे के विस्तार का कार्य चल रहा था। ठेकेदार के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारी बिजली का खंभा खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान खंभा पास से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन से टकरा गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया और वहां मौजूद पांच कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में अमरोहा निवासी उमेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पप्पू, जसमान समेत चार अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से सभी को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है।

मृतक और घायल सभी कर्मचारी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं, घटना के बाद संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने योजना के तहत काम कराए जाने को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया हादसा करंट लगने के कारण हुआ है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top