Breaking News
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
ऋषिकेश में वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
ऋषिकेश में वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
बिहारशरीफ में युवक को अगवा कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, हथियार के दम पर बैंक खातों से निकलवाए 30 हजार रुपये
बिहारशरीफ में युवक को अगवा कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, हथियार के दम पर बैंक खातों से निकलवाए 30 हजार रुपये
तीन बच्चों की हत्या के मामले में मां को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
तीन बच्चों की हत्या के मामले में मां को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
देहरादून में 5 लाख की चरस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, नशे के आदी लोगों को बेचने की थी तैयारी
देहरादून में 5 लाख की चरस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, नशे के आदी लोगों को बेचने की थी तैयारी
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार शूटर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। पुलिस अदालत ने मामले में गिरफ्तार दोनों शूटरों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसी बीच, वारदात के दौरान का एक बेहद खौफनाक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फुटेज में नकाबपोश हमलावर अचानक मनीषा मित्तल पर अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शूटरों ने मनीषा मित्तल को बेहद करीब से निशाना बनाया और उनके सिर पर तीन गोलियां दागीं। इनमें से दो गोलियां सिर के आर-पार हो गईं, जबकि एक गोली पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के सिर के भीतर से बरामद की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खाली खोखे भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बीते सोमवार को हरियाणा के रोहतक से दो शूटरों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशीष अहलावत (22 वर्ष, निवासी झज्जर) और दीपक (25 वर्ष, निवासी रोहतक) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे देखते हुए पुलिस इस पूरी वारदात को ‘सुपारी किलिंग’ (Contract Killing) और आपसी रंजिश के कोण से जोड़कर देख रही है।

 इस हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ते हुए एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। बीती 13 जून को जिस दिन मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या की गई, ठीक उसी दिन स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) का तीन साल का कार्यकाल भी पूरा हुआ था। 14 जून 2023 को गठित इस समिति के चेयरमैन मनीषा के भाई हिमांक मित्तल थे। हालांकि, हिमांक मित्तल का दावा है कि उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है और उन पर भी हमला हुआ था।

 वारदात के बाद अभिभावकों की भारी मांग और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल का नियंत्रण पूरी तरह से अपने हाथों में ले लिया है। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को आगामी तीन दिनों के भीतर सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड सौंपने के सख्त आदेश जारी किए हैं। वर्तमान में स्कूल के संचालन के लिए एक प्रशासक नियुक्त किया गया है, जिन्हें अगले छह महीनों के भीतर नई कार्यकारिणी का गठन करने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस रिमांड के दौरान शूटरों से पूछताछ कर रही है ताकि इस हत्याकांड के मुख्य मास्टरमाइंड को बेनकाब किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top