Breaking News
15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर सप्लाई में आ सकती है दिक्कत
15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर सप्लाई में आ सकती है दिक्कत
जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित
जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित
हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, आज से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम
हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, आज से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम
14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान
14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान
BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी – सीईओ
BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी – सीईओ
युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी- रेखा आर्या
युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी- रेखा आर्या
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
महिला आरक्षण कानून पर फिर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
महिला आरक्षण कानून पर फिर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम
स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम
ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण

देहरादून:जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यों का संचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज एनआईसी सभागार, कलेक्ट्रेट देहरादून में ई-ऑफिस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन, फाइल प्रबंधन, पत्राचार, नोटशीट तैयार करने, ऑनलाइन फाइल अग्रसारण, डिजिटलीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यालयी कार्यों को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध, कागजरहित एवं प्रभावी बनाना रहा।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जनपद के सभी विभागों में शासकीय कार्यों का निष्पादन ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने और कार्यप्रणाली को सरल बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण सत्र में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (NIC) अंकुश पाण्डेय एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को ई-ऑफिस पोर्टल की विभिन्न प्रक्रियाओं का वर्चुअल एवं प्रत्यक्ष माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान लॉगिन प्रक्रिया, ई-फाइल निर्माण, दस्तावेज अपलोड, डिजिटल हस्ताक्षर, फाइल ट्रैकिंग एवं ऑनलाइन अनुमोदन प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से कार्यालयों में कार्य संस्कृति अधिक सुव्यवस्थित होगी तथा निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी। साथ ही अभिलेखों का सुरक्षित एवं सुगम रख-रखाव भी सुनिश्चित होगा।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्यक्ष तथा वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। जिला प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में भी आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे जनपद के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top